लोकजन एक्सप्रेस देहरादून l मुख्यमंत्री धामी ने उनके पुत्र राकेश मटियानी को सौंपा सम्मानमटियानी मानवीय संवेदनाओं के कुशल शिल्पी थे: पुष्कर धामीदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में प्रख्यात हिन्दी साहित्यकार स्व. शैलेश मटियानी को प्रदत्त उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार2025 उनके पुत्र राकेश मटियानी को प्रदान किया। यह सम्मान स्व. मटियानी की साहित्यिक उपलब्धियों, हिन्दी कहानी जगत में उनके अमूल्य योगदान तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को सशक्त पहचान दिलाने के लिए दिया गया है।मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि मटियानी केवल एक साहित्यकार ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के कुशल शिल्पी थे। आधुनिक हिन्दी कहानी आंदोलन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने आम जनमानस की पीड़ा, संघषर्, और जीवन-सत्य को जिस प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत किया, वह उन्हें भारतीय साहित्य के श्रेष्ठ रचनाकारों की पंक्ति में स्थापित करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के उन महान प्रतिभाओं के योगदान को हमेशा सम्मान देती है, जिन्होंने अपनी लेखनी, कर्म और रचनात्मकता से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया है।स्व. मटियानी के बोरीवली से बोरीबन्दर, मुठभेड़, अर्धागिनी, चील सहित अनेक कथा-कृतियाँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और हिन्दी साहित्य में उनका महत्वपूर्ण स्थान है।उन्होंने कहा कि मरणोपरांत यह सम्मान स्वर्गीय श्री मटियानी के परिवार को सौंपना राज्य सरकार के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र का सम्मान करते हुए कहा कि साहित्यकारों का सम्मान समाज और प्रदेश दोनों को समृद्ध करता है।स्व शैलेश मटियानी के पुत्र ने उत्तराखंड सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समूचे प्रदेश के साहित्य प्रेमियों और मटियानी के प्रशंसकों के लिए गौरव का क्षण है। कार्यक्रम में सचिव विनोद कुमार सुमन सहित वरिष्ठ अधिकारी, साहित्यकार तथा परिवारजन उपस्थित रहे।
Related Posts
पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक, 25 महिला कर्मी भी शामिल
◾ पुलिस जवानों को नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 229 मुख्य आरक्षी बने अपर उपनिरीक्षक, 25 महिला कर्मी भी…
केंद्र से उत्तराखंड की 184 ग्रामीण सड़कों के लिए 1700 करोड़ मंजूर
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री से की भेंट कृषि, ग्रामीण विकास व आपदा प्रभावित…
मॉ के पावं गिरकर माफी मांगो, वरना होगा जिला बदरः डीएम
डर के साये में जी रही विधवा मां विजय लक्ष्मी से न्यायालय में दोनों बेटो ने की क्षमा याचना विधवा…
