पौड़ी गढ़वाल जिले के एकेश्वर ब्लॉक के बरसू गांव के निवासी आशुतोष रावत ने भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी (लेफ्टिनेंट) बनकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक के बरसू निवासी आशुतोष रावत बने सैन्य आधिकारी

पौड़ी गढ़वाल जनपद के एकेश्वर ब्लॉक के बारसू गाँव के निवासी आशुतोष रावत ने OTA चेन्नई से प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बनकर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।आशुतोष रावत की इस सफलता पर उनके माता-पिता, परिवारजनों और ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और परिवार के संस्कारों का परिणाम है। आशा है कि वे इसी तरह देश की सेवा करते हुए अपने क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम और ऊँचा करेंगे। यह उपलब्धि और भी भावुक कर देने वाली है क्योंकि उनके पिताजी ने भी 13 गढ़वाल राइफल्स में देश की सेवा की और अपने सेवाकाल के दौरान वर्ष 2022 में उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *