वसंत पंचमी पर उत्तराखंड की वादियों को बर्फबारी की सौगात, मसूरी में जोरदार स्‍नोफॉल

वसंत पंचमी के अवसर पर उत्तराखंड में बर्फबारी हुई, जिससे वादियां सफेद चादर से ढक गईं। चारधाम सहित कई पहाड़ी जिलों में हिमपात हुआ। मसूरी, धनौल्टी और चकराता में इस सीजन की पहली बर्फबारी ने सैलानियों को खुश कर दिया। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड में भी बर्फ गिरी, जिससे प्राकृतिक सौंदर्य और बढ़ गया।

देहरादून। वसंत पंचमी का दिन उत्‍तराखंड के लिए सौगात लेकर आया। तड़के उत्‍तराखंड की वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई़ं। चारधाम सहित उत्‍तराखंड के अनेक पहाड़ी जिलों में बर्फबारी हुई। वहीं मसूरी, धनौल्‍टी और चकराता में इस सीजन का पहला हिमपात हुआ। जिसने लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानियों का दिल खुश कर दिया।

शुक्रवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित हेमकुंड में बर्फबारी हुई। वहीं मसूरी, चकराता, धनौल्‍टी और सुरकंडा में इस सीजन में पहली बार हिमपात हुआ। आइए देखते हैं बर्फबारी की मनमोहक तस्‍वीरें।

धनोल्‍टी में सड़क पर बिछी बर्फ की चादर। वहीं बर्फबारी होने से उत्‍तराखंड भर में ठंड लौट आई है। राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *