नई दिल्ली। कल जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में भारतीय सेना का एक ट्रक खाई में गिर जाने से 10 जवान शहीद हो गए हैं।एंटी-टेररिस्ट फोर्स का एक वाहन डोडा क्षेत्र में सैनिकों को लेकर सर्च ऑपरेशन पर था। इस दौरान चालक के नियंत्रण खो देने से ट्रक करीब 200 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे देखते ही देखते 10 जवान वीरगति को प्राप्त हो गए।मोरारी बापू ने इस घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिवारों को 25,000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 2,50,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है, जिसे ट्रस्ट के माध्यम से आर्मी वेलफेयर फंड में भेजी जाएगी।इसी घटना में 11 सैनिक घायल हुए और हर सैनिक को 11,000 रुपये के हिसाब से कुल 1,21,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। मोरारीबापू ने सभी दिवंगतों के निर्वाण के लिए प्रार्थना की है।
Related Posts
टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ, सीएम धामी ने कहा- देश विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही झील
पुष्कर सिंह धामी ने आज, 6 मार्च 2026 को, टिहरी में चार दिवसीय ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ (Himalayan O₂ – The Tehri Lake Festival) का भव्य…
चिकित्सा इकाइयों में शीघ्र भरे जाएं रिक्त पद: धन सिंह रावत
उत्तराखंड चिकित्सा इकाइयों में शीघ्र भरे जाएं रिक्त पद: धन सिंह रावत चिकित्सा इकाइयों में पैरामेडिकल स्टप के रिक्त पदों…
राजधानी में आयकर विभाग की बड़ी रेड
देहरादून से बड़ी खबर: राजधानी में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिल्डरों और कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी देहरादून, 12…
