पुश्ते की दीवार गिरने से एक महिला घायल, कई मकानों को नुकसान

देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश मुसीबत बन गई है। राजधानी की विजय कॉलोनी की खाला बस्ती में देर रात एक पुश्ते की दीवार भरभराकर ढह गई, जिससे कई मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। शनिवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे पथरिया पीर क्षेत्र की विजय कॉलोनी स्थित नई बस्ती में पुश्ता ढह गया। दीवार गिरने से चार से पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मलबे की चपेट में आने से 62 वर्षीय विमला देवी घायल हो गईं। उन्हें 108 सेवा के जरिए दून अस्पताल भेजा गया, जहां अब उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान मौके पर पहुंचे। मंत्री ने देर रात तक खुद राहत और बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग की। प्रशासन ने एहतियातन पुश्ते के पास स्थित सभी मकानों को खाली करा दिया है। पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर तैनात हैं और क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।

पुश्ते की दीवार गिरने से एक महिला घायल, कई मकानों को नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *