karwa Chauth: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, जानें कितने बजे होगा आपके शहर में चांद का दीदार

आज पूरे देश में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। व्रत का समापन चांद देखने के बाद ही होता है। जानिए आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद।

देहरादून। राजधानी दून में आज करवाचाैथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रख रहीं निर्जला व्रत के बाद अब चांद के दीदार का इंतजार कर रही हैं। ज्योतिषाचार्य की माने तो दून में आज रात 07:42 बजे चंद्रोदय होगा।  

ज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि करवाचौथ का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए एक बेहद प्रिय त्योहार है, जिसे व्रत, प्रार्थना और अनुष्ठानों के साथ अपने पतियों के प्रति प्रेम और समर्पण के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सुबह सरगी खाकर पूरे दिन निर्जला व्रत (बिना पानी और खाना खाए) करती हैं और रात को चांद देखकर व्रत पूरा करती हैं। करवाचौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच प्यार, विश्वास और लंबी उम्र की कामना का प्रतीक हैं। इस दिन पत्नी पूरे दिन उपवास रखती है और रात को चांद और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके पति की लंबी उम्र की दुआ मांगती है। ये व्रत कठोर होता है। इसमें अन्न-जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता है। ये व्रत सूर्योदय से रात में चंद्रमा के दर्शन तक किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *