लोकजन एक्सप्रेस चमोली। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां पहुंचकर मुकेश अंबानी ने बदरीधाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की। साथ ही मुकेश अंबानी ने भगवान श्री हरि नारायण प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुकेश अंबानी की केदारनाथ धाम एवं बदरीनाथ धाम में बड़ी आस्था है। वे वह हर साल इन दोनों धामों में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।इसी कड़ी में शुक्रवार को मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे। केदारनाथ बदरीनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद शॉल ओढ़ाकर मुकेश अंबानी का अभिनंदन किया गया। गुरुकुल के छात्रों ने धाम पहुंचने पर मुकेश अंबानी का मंत्र उच्चारण से स्वागत किया।
Related Posts
मुख्यमंत्री धामी ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना, सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर कें भी किए दर्शन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के कनखल में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और सिद्धपीठ…
सज गया बाबा केदार का धाम, कल खुलेंगे मंदिर के कपाट, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। कल केदारनाथ मंदिर के कपाट…
गंगोत्री के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली, रविवार को खुलेंगे धाम के कपाट
गंगोत्री के लिए रवाना हुई मां गंगा की डोली, रविवार को खुलेंगे धाम के कपाटउत्तराखंडगंगोत्री के लिए रवाना हुई मां…
