देहरादून में पहली बारिश में गिरा 99 लाख का पुश्ता

एपिक उत्तराखंड डेस्क

मानसून की दस्तक से पहले ही हुई बारिश ने शहर की पोल खोल दी। जगह-जगह जलभराव हो गया। सबसे बड़ा झटका लगा दून विहार वार्ड के भागीरथीपुरम कॉलोनी में।यहां MDDA द्वारा करीब 99 लाख 30 हजार रुपये की लागत से बना पार्क का पुश्ता पहली ही बारिश में भरभरा कर गिर गया। पुश्ता गिरने से कई गाड़ियां मलवे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। करोड़ों का निर्माण, एक बारिश भी नहीं झेल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पुनर्निर्माण के सख्त निर्देश दिए। वहीं आंधी-तूफान के चलते राजपुर रोड पर सड़क पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ हालांकि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *