रुद्रप्रयाग। जनपद के निचले इलाकों में झमाझम हल्की बारिश और बाबा केदार के धाम में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है।बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया था। पर्वतीय जिलों में 3500 से अधिक ऊंचाई वाले स्थालों पर बर्फबारी की संभावना जताई गयी थी। रविवार को जनपद में झमाझम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। जिससे एक बार फिर से पूरे इलाके में कड़कड़ाती ठंड का अहसास होने लगा है।आगे भी मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने बारिश गरज और आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना जताई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Related Posts
हरिद्वार में बफीर्ली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, 11 डिग्री लुढ़का दिन का तापमान
रुड़की में बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ी, जिससे दिन का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। घना कोहरा…
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी ! इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका, अलर्ट जारी
लोकजन एक्सप्रेस देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी…
चुभती-जलती गर्मी ने झुलसाया; मैदान में 41 डिग्री पारा पहुंचने के आसार, पहाड़ों में बारिश संभव
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया…
