उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

गदरपुर (ऊधम सिंह नगर) ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुमाऊं यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के थाना गदरपुर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, गोलियां और कफ सिरप बरामद किए गए हैं।एसटीएफ के अनुसार वर्ष 2026 में उत्तराखण्ड राज्य में अब तक की यह सबसे बड़ी नशीली दवाओं की बरामदगी मानी जा रही है।

मेडिकल स्टोर स्वामी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी राजकुमार (53 वर्ष), पुत्र बनवारी लाल, निवासी वार्ड नं. 01, गदरपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना गदरपुर में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।बरामदगी का विवरणसंयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ, ड्रग इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस की टीम ने मेडिकल स्टोर से निम्न प्रतिबंधित दवाएं बरामद कीं—

9416 कैप्सूल (Dicyclomine HCI, Tramadol HCI एवं Acetaminophen)1300 टैबलेट (Alprazolam 0.5 mg)51 बोतल प्रतिबंधित Codeine युक्त कफ सिरपअभियान के तहत सख्त निर्देशएसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत राज्य में नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक आर.बी. चमोला के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।उन्होंने जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें तथा नशा तस्करी की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखंड को दें।एसटीएफ संपर्क नंबर: 0135-2656202, 9412029536

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *