चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी पर बड़ा प्रहार, एसटीएफ ने 180 फर्जी लिंक किए बंद

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले साइबर ठगों के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ा अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसते हुए 180 फर्जी सोशल मीडिया लिंक को बंद कराया गया है, जबकि 52 संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।एसटीएफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में गठित “सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं एक्शन टीम” लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए है। टीम ने फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम अकाउंट और अन्य ऑनलाइन माध्यमों पर सक्रिय ठगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।10 फर्जी वेबसाइट भी कराई गईं निष्क्रियजांच के दौरान हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर संचालित 10 संदिग्ध वेबसाइट्स को भी चिन्हित किया गया, जिन्हें डोमेन रजिस्ट्रार के माध्यम से निष्क्रिय कराया गया है। ये वेबसाइट्स श्रद्धालुओं को सस्ते टिकट और त्वरित बुकिंग का झांसा देकर ठगी कर रही थीं।संगठित गिरोह पर मुकदमा दर्जSTF की जांच में सामने आया कि यह साइबर ठगी एक संगठित गिरोह के माध्यम से संचालित की जा रही थी। एक ही राज्य से जुड़े 147 लिंक संचालकों और 27 फर्जी मोबाइल धारकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही और बड़े खुलासे होने की संभावना है।श्रद्धालुओं के लिए सख्त एडवाइजरी जारीएसएसपी STF अजय सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट केवल अधिकृत वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in⁠के माध्यम से ही बुक करें। इसके अलावा व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन के लिए केवल आधिकारिक नंबर +91-8394833833 का ही उपयोग करें और “Yatra” संदेश भेजकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।किसी भी अन्य लिंक से बुकिंग करने पर हो सकते हैं ठगी के शिकारएसटीएफ स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक या व्हाट्सएप मैसेज के जरिए टिकट बुकिंग करने का प्रयास न करें। ऐसे मामलों में साइबर ठगी की आशंका अत्यधिक रहती है।1930 हेल्पलाइन पर तुरंत करें शिकायतपुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और यदि ठगी का शिकार होते हैं तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।STF ने साफ किया है कि साइबर अपराध के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है और चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *