लोकजन एक्सप्रेस देहरादून I मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।
Related Posts
1377 सेवानिवृत्त कर्मचारी ले रहे वृद्धा, विधवा पेंशन; कैग ने की पहचान, शासन को भेजा पत्र
कैग ने डाटा विश्लेषण व क्रॉस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा…
कॉलेज ऑफ फार्मेसी, शिवालिक कैंपस 3, 4 अप्रैल 2026 को “बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
कॉलेज ऑफ फार्मेसी, शिवालिक कैंपस, देहरादून द्वारा 3–4 अप्रैल 2026 को “बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) – जागरूकता, नवाचार एवं पेटेंट…
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एनएसएस एकदिवसीय शिविर का आयोजन
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एनएसएस एकदिवसीय शिविर का आयोजन आज दिनांक 22 जनवरी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्सर…
