हेमंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, के बी. जी. आर. पौड़ी परिसर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को किया गया. उक्त प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया. जिसमें बिड़ला परिसर श्रीनगर, बी. जी. आर. परिसर पौड़ी, राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी, डी. ए. वी. पीजी कॉलेज देहरादून. क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन 10 किलोमीटर कंडोलिया से टेका रोड में किया गया. उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पुरुष वर्ग में बी. जी. आर. परिसर पौड़ी के दिगंबर सिंह, द्वितीय स्थान नितिन, डी. ए. वी. कॉलेज देहरादून एवं तृतीय स्थान कुलदीप सिंह बिड़ला परिसर श्रीनगर ने प्राप्त किया. वहीं महिला वर्ग में तीनों स्थान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय बिरला परिसर श्रीनगर, खुशी बिष्ट, विनीता. ममता टम्टा ने प्राप्त किया. क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का उद्घाटन परिसर निदेशक प्रोफेसर यू. सी. गैरोला द्वारा किया गया.उक्त प्रतियोगिता में आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे.
Related Posts
रजत जयंती वर्ष को लेकर सीएम धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं, यहां एक क्लिक में पढ़ें
उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में…
उत्तराखण्ड और देश-दुनिया के मुख्य समाचार 14 मई 2026
उत्तराखण्ड के आज के मुख्य समाचार | 14 मई 2026 | Lokjan Express उत्तराखण्ड में मौसम ने बदला मिजाज देहरादून,…
रिश्वत लेते जीएसटी डेटा एंट्री ऑफिसर गिरफ्तार
हरिद्वार। विजिलेंस टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते जीएसटी के डेटा एंट्री ऑफिसर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में…
