हेमंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, के बी. जी. आर. पौड़ी परिसर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को किया गया. उक्त प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया. जिसमें बिड़ला परिसर श्रीनगर, बी. जी. आर. परिसर पौड़ी, राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी, डी. ए. वी. पीजी कॉलेज देहरादून. क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन 10 किलोमीटर कंडोलिया से टेका रोड में किया गया. उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पुरुष वर्ग में बी. जी. आर. परिसर पौड़ी के दिगंबर सिंह, द्वितीय स्थान नितिन, डी. ए. वी. कॉलेज देहरादून एवं तृतीय स्थान कुलदीप सिंह बिड़ला परिसर श्रीनगर ने प्राप्त किया. वहीं महिला वर्ग में तीनों स्थान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय बिरला परिसर श्रीनगर, खुशी बिष्ट, विनीता. ममता टम्टा ने प्राप्त किया. क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का उद्घाटन परिसर निदेशक प्रोफेसर यू. सी. गैरोला द्वारा किया गया.उक्त प्रतियोगिता में आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे.
Related Posts
नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, दुष्कर्म की आशंका, मामला दर्ज
लोकजन एक्सप्रेस रुद्रप्रयाग। जनपद में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 16 साल का लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है।…
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की सुबह पति से हुआ था झगड़ा
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की सुबह पति से हुआ था झगड़ा लोकजन एक्सप्रेस उत्तराखंड देहरादून बसंत विहार थाना क्षेत्र…
परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, सिलिंडरों के धमाके की आवाज से गूंजा सेलाकुई, मची अफरा-तफरी
जिस फैक्टरी में आग लगी है उसमें परफ्यूम बनाया जाता है। फैक्टरी परिसर के भीतर से सिलिंडर के धमाकों की…
