यहां खड़े वाहन में मिली 2 लाशे जांच में जुटी पुलिस

लोकजन एक्सप्रेस भिकियासैंणः तहसील मुख्यालय से लगभग पांच किमी दूर जैनल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप से दो शव बरामद हुए हैं। बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में पंजीकृत वाहन दिनभर जैनल के पास खड़ी रही। शाम के समय लोगों ने शक होने पर भीतर झांका दो लोग अचेत पड़े थे। घटना को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पिकअप संख्या यूपी 20 सीटी-0048 के अंदर मिले दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही यह स्पष्ट हो सका है कि शव यहां कैसे और किस उद्देश्य से लाए गए।

मृतकों की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। यसीसीटीवी से पता चला कि पिकअप तड़के तीन बजे से खड़ी है। पुलिस वाहन की जानकारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संजय जोशी का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। एक मृतक की पेंट की जेब से दो कीटनाशक के पैकेट भी मिले हैं, हालांकि वह सील बंद हैं। एक की जेब से 40 हजार और दूसरे से 12 हज़ार रुपये मिले। उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। वाहन के अंदर दो कट्टे गेहूं और एक खाली ड्रम भी पुलिस को बरामद हुआ। पुलिस वाहन को जांच के लिए थाने ले गई है। जांच में पता चला कि वाहन को खरीदे हुए डेढ़ वर्ष हुआ है। वाहन मालिक बिजनौर निवासी लोकेश कुमार से पुलिस संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *