लोकजन एक्सप्रेस चमोली। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां पहुंचकर मुकेश अंबानी ने बदरीधाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की। साथ ही मुकेश अंबानी ने भगवान श्री हरि नारायण प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुकेश अंबानी की केदारनाथ धाम एवं बदरीनाथ धाम में बड़ी आस्था है। वे वह हर साल इन दोनों धामों में दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।इसी कड़ी में शुक्रवार को मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे। केदारनाथ बदरीनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मुकेश अंबानी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद शॉल ओढ़ाकर मुकेश अंबानी का अभिनंदन किया गया। गुरुकुल के छात्रों ने धाम पहुंचने पर मुकेश अंबानी का मंत्र उच्चारण से स्वागत किया।
Related Posts
दीपावली उत्सव पर ऐपण कला और मांगल गीतों से सजा कूर्मांचल भवन, महिलाओं और बच्चों की सहभागिता से जीवंत हुई कुमाऊँ की पारंपरिक संस्कृति
देहरादून: कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली उत्सव के आगमन पर ऐपण कलात्मकता…
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से खोले गए बदरीनाथ के कपाट
चमोली। गुरूवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से…
ऋषिकेश में चढ़ा महाशिवरात्रि का रंगा, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में आधा किमी तक लंबी लाइन भक्तों में अत्याधिक उत्साह
महाशिवरात्रि के अवसर पर ऋषिकेश के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। नीलकंठ, वीरभद्र महादेव और सोमेश्वर…
