स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लक्सर में आज तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर भाषण, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और मंचीय अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उत्साहपूर्वक सहभागिता करने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिताओं के परिणामों में रंगोली प्रतियोगिता में अंशु (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, आकांक्षा (बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा शालू (एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कामना (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में सलोनी (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, सामनी (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा रिजा (बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में राखी (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, सौरभ (एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा रिया (बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन संयोजक श्रीमती स्नेह लता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अन्य प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. मनोज कुमार, शरद कुमार त्रिपाठी, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. कनुप्रिया, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. मीनाक्षी कश्यप, डॉ. दीक्षित कुमार, डॉ. विवेकानंद भट्ट ,डॉ. रुचिका कटियार एवं श्रीमती राखी भट्ट उपस्थित रहे।कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा तथा विद्यार्थियों में विशेष ऊर्जा एवं रचनात्मकता देखने को मिली। आगामी दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
Related Posts
पंच तत्व में विलीन हुए BC Khanduri, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी (BC Khanduri) पंच तत्व में विलीन हो गए हैं। इस दौरान वहां मौजूद…
रुद्रप्रयाग ,केदारघाटी के सौड़ी में युवती ने लगाई नदी में छलांग
लोकजन एक्सप्रेस रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के सौड़ी में एक युवती ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। पास में मौजूद एक…
इग्नू में प्रवेश को लेकर अंतिम तिथि 15 अक्टूबर
शिक्षार्थियों के लिए हो सकता है यह अंतिम मौका लोकजन एक्सप्रेस देहरादून l इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर…
