लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड़ में आज दिनांक 26 /11/2025 दिन बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा एक दिवसीय शिविर लगाया गया I कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सीमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया l जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों, रोवर रेंजर्स, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राष्ट्रगीत गाया गया l शिविर के बौद्धिक सत्र में संविधान दिवस के संदर्भ में चर्चा हुई। जिसमें डॉ अरुण कुमार चतुर्वेदी द्वारा भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं नागरिकों के जीवन में संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए l डॉ प्रदीप मंडल द्वारा भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं भारतीय नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया l राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरोज पंत द्वारा सभी के समक्ष भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया l महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सीमा श्रीवास्तव के द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना के दार्शनिक पक्ष की व्याख्या की गयी l उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित हम भारत के लोग समस्त भारतीयों को एक सूत्र में बांधती है l कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों के द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए l कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज जोशी के द्वारा किया गया l इस अवसर पर प्रोफेसर एल. एम. पाण्डेय, प्रोफेसर चन्द्रवती जोशी, डॉ तारा भट्ट, डॉ चन्द्रकांता,डॉ मंजू जोशी,डॉ आर. के सनवाल, डॉ विपिन जोशी,डॉ कमला पांडे, डॉ रीता दुर्गापाल,डॉ अरुण चतुर्वेदी, डॉ संजय कांडपाल,डॉ नीलम कनवाल,डॉ हेमचंदडॉ कल्पना शाह, डॉ कमलेश्वर त्रिपाठी, डॉ जगत बिष्ट, डॉ वीरेंद्र दानू, डॉ भगवती देवी, गिरीश पांडे, दिनेश जोशी, प्रेमा भट्ट, हेमा जीना, लक्ष्मी, कमला जोशी, मुन्नी जोशी, आदि उपस्थित रहे l
Related Posts
मसूरी : ब्रेक फेल होने से खाई में गिरा पिकअप वाहन, दो लोग बाल-बाल बचे
मसूरी के चार दुकान रोड पर रविवार को एक पिकअप वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वह अनियंत्रित होकर…
लिव इन पार्टनर ने की दोस्त के साथ मिलकर युवती क हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। शहर में बीते सात मार्च को एक होटल में युवती का शव बरामद किया गया था। इस हत्याकांड का…
देहरादून से हरिद्वार तक हीटवेव का अलर्ट,25 मई से दो जून तक बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप
देहरादून। गर्मियों में अपने सुहाने मौसम के लिए मशहूर उत्तराखंड का मिजाज इस बार पूरी तरह से बदला-बदला सा नजर…
