लोकजन एक्सप्रेस रुद्रप्रयाग। केदारघाटी के सौड़ी में एक युवती ने मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। पास में मौजूद एक नेपाली व्यक्ति ने युवती को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके भी मौके पर पहुंची और युवती को 108 एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। शनिवार को शिक्षा पुत्री देवी लाल उम्र 18 वर्ष ने सौड़ी के पास मंदाकिनी नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने जब इस घटना को देखा तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एसडीआरएफ टीम को मौके पर भेजा।अपर उपनिरीक्षक हरीश बंगारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने युवती को नदी से सकुशल निकाल लिया है।टीम की ओर से तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए युवती को सुरक्षित राजमार्ग तक पहुंचाया गया और फिर प्राथमिक उपचार को लेकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
Related Posts
राजधानी में फिर गोलियों की गूंज; जिम से बाहर निकलते वक्त युवक के सिर पर मारी गोली, दून में दहशत
देहरादून में आज सुबह फिर एक वारदात का अंजाम दिया गया। राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में एक युवक को…
उत्तराखंड: विकासनगर में नशे में धुत युवकों का उत्पात, दुकान में कार से मारी टक्कर और पुलिस से भी की अभद्रता
विकासनगर के डाकपत्थर रोड पर दो नशे में धुत युवकों ने हंगामा किया। उन्होंने कार से एक दुकान में टक्कर…
मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये लोकजन एक्सप्रेस…
