उत्तराखंड वालों से CM धामी ने की….ये खास अपील

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देशहित में ऊर्जा संसाधनों की बचत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील केवल पैसे बचाने के लिए नहीं…बल्कि आत्मनिर्भर और मजबूत भारत बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोग अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचें, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और बिजली-पानी की बचत करें…तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि एक साल तक सोने के आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना और खाद्य तेल का सीमित उपयोग करना जैसे छोटे-छोटे प्रयास भी देशहित में महत्वपूर्ण योगदान साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के लोग हमेशा राष्ट्रहित में आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी और देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *