लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पतंजलि यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुई। हरिद्वार में वर्तमान समय में में दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार अगले तीन दिनों तक राष्ट्रपति उत्तराखंड में ही रहेंगी।जिसके तहत वर्तमान समय में यूनिवर्सिटी आफ पतंजलि में दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शिरकत कर रही हैं। इसके बाद राष्ट्रपति दोपहर 1.30 बजे देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन के बाहर बने फुट ओवर ब्रिज का शुभारंभ करेंगी।इसके बाद राष्ट्रपति अपने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन यानि 3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी।राज्य स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय विधानसभा विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पहले दिन राष्ट्रपति उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी।उत्तराखंड विधानसभा में संबोधन के बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना हो जाएंगी।नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने उत्तराखंड दौरे के तीसरे दिन यानि 4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करौली आश्रम जायेंगी। इसके अलावा, नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
Related Posts
सीएम से की रुद्रप्रयाग के पंचायत प्रतिनिधियों ने भेंट
लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा विधायक भरत सिंह…
कुराड पार्था मोटर मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, आठ लोग थे सवार
बोलेरो थराली से हरीनगर लेताल जा रही थी। अस दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर…
उत्तराखंड–: बड़ा हादसा। भीषण हादसे में 8 की मौत
उत्तराखंड (टिहरी) में बड़ा सड़क हादसा — 8 लोगों की मौत उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में आज एक बेहद…
