हरिद्वार। राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज ड्यूटी में नियुक्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियो को उपस्थित सभी उच्चाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफ करते हुए अपने-अपने अनुभव से उक्त वीवीआईपी प्रोग्राम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां व आदेश निर्देश दिए गए, जिससे कि समय से तैयारी पूर्ण कर दुरस्त कर दी जाए। फोर्स से मुखातिब होते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा बताया गया कि सभी ऑफिसर्स निर्धारित वर्दी में निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी एरिया में पहुंचकर सभी कर्मचारियों की मौजूदगी चौक करें और किसी भी कर्मचारी को ड्युटी के सम्बन्ध में शंका हो तो उसे मौके पर ही ब्रीफ करें।किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह ड्यूटी काफी महत्वपूर्ण है इसलिए चाहे कर्मचारी स्तर पर हो या अधिकारी स्तर पर हमें सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। ड्यूटी में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी लोग एक दूसरे से समन्वय बनाकर इस कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने से योगदान देंगे।जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा समस्त पुलिस एवं प्रशासनिक ड्यूटीरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवगत कराया कि सभी लोग आपसी समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण सूचनाओं का समय से आदान कृप्रदान कर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण करवाना है किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने लिंक ऑफिसर को तत्काल सूचित करवाएंगे।ब्रीफिंग में अपने संबोधन के दौरान पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा पूर्व में हुए वीवीआईपी मुवमेंट को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सभी प्वाइंट ये इंश्योर करें कि बिनां चौकिंग कोई भी अन्दर प्रवेश नही करेगा। सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी प्वाइंट्स की “क्या करना है” की अच्छे से जानकारी होनी चाहिए।ब्रीफिंग के दौरान एसपी क्राइम द्वारा सभी ट्रैफिक कर्मियों को पंक्चुअल रहने और सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया, तथा फ्लीट मूवमेंट के समय सभी लोग एक दूसरे से कोऑर्डिनेशन बनाकर अपनेकृअपने क्षेत्र में पास करवाना सुनिश्चित करेंगे।ब्रीफिंग कार्यक्रम में एसएसपी जीआरपी तृप्ति भटृ सहित पुलिस मुख्यालय से आए अन्य अधिकारी एवं जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अन्य अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए l
Related Posts
भारतीय प्रेस दिवस पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा में सोमवार को भारतीय प्रेस दिवस पर “प्रिंट मीडिया का इतिहास…
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी ! इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की आशंका, अलर्ट जारी
लोकजन एक्सप्रेस देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी…
दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर दो ट्रक यमुना नदी में गिरे, चालक समेत 3 को बचाया; 1 हेल्पर लापता
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रक अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गए। एक ट्रक जुड्डो के पास और दूसरा…
