लोकजन एक्सप्रेस देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी दी गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के कई इलाको में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। बता दें कि पूरे प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।उत्तराखंड के मैदानी इलाको में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहता है। जिससे आम जनजीवन प्रभावित है। कोहरे के कारण दृश्यता कम रहती है। जिस वजह से सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन दिनों मैदानी जिलों में कोल्ड-डे की स्थिती बनी हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 और 27 दिसंबर को राज्य के कुछ इलाको में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। साथ ही तेज ठंड, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों, अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरा और शीतलहर का असर बना रह सकता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और जरूरत न होने पर यात्रा से बचने की अपील की है।
Related Posts
चुभती-जलती गर्मी ने झुलसाया; मैदान में 41 डिग्री पारा पहुंचने के आसार, पहाड़ों में बारिश संभव
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया…
खराब मौसमः हेली से रेस्क्यू नहीं हुआ शुरू, लापता लोगों की मलबे में तलाश जारी
उत्तरकाशी। धराली में मंगलवार सुबह से ही रेस्क्यू टीमें खोज एवं बचाव कार्य में जुटी रही। हर्षिल, धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र में…
हरिद्वार में बफीर्ली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, 11 डिग्री लुढ़का दिन का तापमान
रुड़की में बर्फीली हवाओं से कड़ाके की ठंड पड़ी, जिससे दिन का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस गिर गया। घना कोहरा…
