Nainital Accident: नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भवाली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों के मौत की खबर है। जबकि एक घायल बताया जा रहा है।नैनीताल में हादसा, पांच लोगों की मौतघटना गुरुवार दोपहर की है। भवाली बायपास पर पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुखसीएम धामी ने हादसे पर दुःख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। स्थानीय प्रशासन और SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।मृतकों का विवरणभूपेंद्र सिंह चुफाल (48) निवासी खटीमासीमा कैड़ा चुफाल (45) पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफालवासु चुफाल (19) पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफालरवी (12) पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफालचालक अनुज कुमार मिश्रा (34) पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ
Related Posts
उत्तराखंडदो बसों की आमने-सामने की टक्कर में कई घायल
दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में कई घायलउत्तराखंडदो बसों की आमने-सामने की टक्कर में कई घायल लोकजन एक्सप्रेस ऋषिकेश।…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: अस्पताल से जच्चा-बच्चा को लेकर लौट रहा था परिवार, नहर में घुसी कार; नवजात समेत 4 की मौत
हल्द्वानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार दिन के नवजात सहित चार लोगों की मौत हो गई। परिवार एसटीएच…
गहरी नींद में सो रहा था परिवार, अचानक तीन मंजिला मकान में लगी आग; लपटे देख किसी तरह बचाई जान
उत्तरकाशी में एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गहरी नींद में सो रहे परिवार…
