लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। सोमवार की सुबह गलोगी के पास देहारदून-मसूरी मार्ग पर बड़ी मात्रा में पहाड़ी से मलबा गया, जिस कारण पूरा मार्ग बंद हो गया। लैंडस्लाइड की वजह से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। वहीं मलबा हटाने के लिए बुलाई गई जेसीबी मशीन भी खराब हो गई, जिस वजह से मलबा हटाने में काफी समय लगने की उम्मीद है।मार्ग बंद होने की वजह से पुलिस देहरादून से मसूरी आने वाले वाहनों को कोठालगेट के पास ही रोक रही है। मलबे में हटने में करीब तीन से चार घंटे लग सकते है। वहीं रोड बंद होने से काफी पर्यटक और स्थानीय लोग बीच रास्ते में ही फंसे हुए है।पुलिस ने बताया कि दूसरी जेसीबी मशीन को मंगवाया गया है। वहीं देहरादून-मसूरी और मसूरी-धनौल्टी मार्ग पर कई जगह लैंडस्लाइड के लिहाज से नासूर बनी चुकी है। इन इलाकों में हर साल मॉनसून सीजन में लैंडस्लाइड होता है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश के आने वाले पर्यटकों को भी कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।बता दें कि बीते सोमवार को बारिश ने मसूरी में जमकर कहर बरपाया था। इस बारिश में देहरादून-मसूरी रोड भी कई जगह पर टूट गया था। वहीं मसूरी रोड पर शिव मंदिर के ऊपर ब्रिटिश काल में बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया था।इस वजह से करीब दो दिनों तक देहरादून-मसूरी रोड बंद रहा था. टूटे हुए पुल की जगह बेली ब्रिज बनाया गया था। इसके बाद मसूरी में फंसे करीब दो हजार पर्यटकों को निकाला गया था।
Related Posts
पारंपरिक खेती पर अनुसंधान कर किसानों तक उन्नत तकनीक पहुंचाएं विज्ञानी- सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैज्ञानिकों से पारंपरिक खेती पर अनुसंधान करने का आग्रह किया है। उन्होंने जीबी पंत कृषि…
एल.बी.एस. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ नैनीताल में शीतकालीन अवकाश एवं आधार बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर असहमति
एल.बी.एस. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ नैनीताल में शीतकालीन अवकाश एवं आधार बायोमेट्रिक व्यवस्था को लेकर असहमति हल्दूचौड़ (नैनीताल)।* लाल बहादुर…
उत्तराखंड(बड़ी खबर) : यहाँ गुजरात से आए यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत !
टिहरी (घनसाली) : टिहरी जिले के नरेंद्रनगर क्षेत्र में कुंजापुरी मंदिर के समीप मंगलवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस…
