खाई में गिरी सेब लेकर जा रही पिकअप, हादसे में सहारनपुर के दो लोग घायल

कालसी में मयार खड़ के पास एक पिकअप गाड़ी खाई में गिरने की सूचना मिली। गाड़ी रोहड़ू से सेब लेकर सहारनपुर जा रही थी। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वाहन असंतुलित होकर लगभग 30 मीटर नीचे खाई में गिर गया। गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें खाई से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया जहां से एक को हायर सेंटर रेफर किया गया।

विकास नगर। थाना कालसी को सिटी कंट्रोल रूम देहरादून के द्वारा सूचना दी गई की कालसी से कोटी के बीच में मयार खड के पास एक गाड़ी खाई में गिर गई है। सूचना पर थाना कालसी से पुलिस फोर्स को मौके पर आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना किया गया।

घटनास्थल पर एक वाहन पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर UP 11 DT 6026 जो रोहड़ू से सेब लेकर सहारनपुर की तरफ जा रहे थे, अचानक पहाड़ी से पत्थर आने के कारण वाहन असंतुलित होकर लगभग 30 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

वाहन में दो लोग सवार थे, जो घायल अवस्था में पड़े हुए थे। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु सरकारी अस्पताल विकास नगर भिजवाया गया। जहां से घायल सवरेज को चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रेफर किया गया व वरुण का उपचार सरकारी अस्पताल विकास नगर में चल रहा हैघायलों का नाम और पतावरुण पुत्र चंद्रपाल गुप्ता निवासी मिर्जापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 34 वर्ष।सबरेज पुत्र शमीम निवासी मिर्जापुर सहारनपुर उम्र 30 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *