हरिद्वार। रविवार की सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र के दूधिया बंध में गंगा स्नान के दौरान दो युवक गंगा में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब सवा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद कर लिए गए। इसके बाद शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गयी।इस मामले में पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक आपस में दोस्त थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) पुत्र राजनाथ त्रिपाठी निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद और सचिन त्यागी (39) पुत्र जगजीत सिंह त्यागी निवासी राजनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है।सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों के शवों को आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
Related Posts
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हुआ हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बसें; पांच यात्री हुए घायल
हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसियाबड़ के पास मंगलवार देर रात दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना…
महिला की संदिग्ध मौत,पुलिस कर रही मामले की जांच
महिला की संदिग्ध मौत,पुलिस कर रही मामले की जांच रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली के जौरासी गांव में एक महिला की…
रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: अवैध कटान की सूचना पर जा रहे वनकर्मी मनीष बिष्ट की मौत
रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: अवैध कटान की सूचना पर जा रहे वनकर्मी मनीष बिष्ट की मौत,अर्टिका और बुलेरो में…
