उत्तराखंड: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, सड़क जाम कर बैठ गए ग्रामीण

नैनीताल। खुर्पाताल न्याय पंचायत में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। महिलाओं ने पूरी रात धरना देने के बाद दिन में चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि मंगोली और बजून में प्रस्तावित शराब की दुकानों का टेंडर रद्द किया जाए। मांग पूरी न होने पर महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया…जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

हालांकि पुलिस के समझाने और प्रशासन से वार्ता के आश्वासन के बाद एक घंटे में जाम खोल दिया गया। इसके बावजूद महिलाएं दुकान के बाहर धरने पर डटी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग द्वारा दो नई शराब दुकानों के टेंडर के बाद से ही ग्रामीण विरोध में हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और आंदोलन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *