BJP विधायक अरविंद पांडेय के नाम से वायरल चिट्ठी: CM पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस ने किया तीखा हमला

सोशल मीडिया पर गदरपुर से BJP विधायक अरविंद पांडे के नाम से घूम रहे एक कथित पत्र ने उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस पत्र में विधायक ने उत्पीड़न और उपेक्षा के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं।BJP विधायक अरविंद पांडेय के नाम से वायरल चिट्ठीकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेसवार्ता कर इस पत्र का हवाला देते हुए धामी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल से दो बार मिलने का समय मांगा लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। उनका कहना है कि वे प्रदेश में हो रही कथित कुर्कृतियों की शिकायत करना चाहते थे।गोदियाल ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग प्रदेश के हित के बजाय अपने हित में सिस्टम का दुरुपयोग कर रहे हैं। गोदियाल ने कहा कि उनके पास एक पत्र आया है। जो भाजपा विधायक अरविंद पांडेय के नाम से लिखा बताया जा रहा है, जिसकी सच्चाई अब सरकार को सामने लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्र में जिस व्यक्ति को संबोधित किया गया है, उसका नाम काले रंग से छिपाया गया है।

सीएम धामी पर लगाए उत्पीड़न के आरोपपत्र में कथित तौर पर लिखा गया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनका उत्पीड़न किया गया, यहां तक कि परिवार को धमकाने और राजनीतिक-सामाजिक जीवन खत्म करने की बात भी कही गई है। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने इस पूरे मामले के लिए एसआईटी जांच की मांग की है। साथ ही कहा कि जब सत्तापक्ष के विधायक ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का क्या होगा।अरविंद पांडेय बोले मैंने कोई पत्र नहीं लिखा हैवहीं दूसरी ओर विधायक अरविंद पांडेय ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा है। प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने इस पत्र को फर्जी बताकर विपक्ष की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक ने संगठन को ऐसा कोई पत्र नहीं दिया है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *