नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत

Nainital Accident: नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भवाली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों के मौत की खबर है। जबकि एक घायल बताया जा रहा है।नैनीताल में हादसा, पांच लोगों की मौतघटना गुरुवार दोपहर की है। भवाली बायपास पर पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुखसीएम धामी ने हादसे पर दुःख जताया है। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा ‘नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। स्थानीय प्रशासन और SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।मृतकों का विवरणभूपेंद्र सिंह चुफाल (48) निवासी खटीमासीमा कैड़ा चुफाल (45) पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफालवासु चुफाल (19) पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफालरवी (12) पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफालचालक अनुज कुमार मिश्रा (34) पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *