उत्तरकाशी। जिले के मोरी ब्लॉक में समग्र शिक्षा अभियान के तहत जारी धनराशि के गबन के आरोप में प्राइमरी स्कूलों के दो प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है।आरोपी शिक्षकों के खिलाफ यह कार्रवाई मुख्य शिक्षाधिकारी अमित कोटियाल ने स्कूलों के निरीक्षण के बाद की। इसके साथ ही एक पीटी टीचर भी सस्पेंड हुआ है। शिक्षा विभाग की ओर से मोरी विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी और सट्टा के प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर स्कूल में बिना बताए अनुपस्थित रहने और समग्र शिक्षा अभियान के लिए दी गई धनराशि में गबन के आरोप में निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज दोणी के व्यायाम शिक्षक को अनुपस्थित व शराब के नशे में वीडियो वायरल होने पर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल की ओर से निलंबित किया गया है।अनुपस्थित रहने और गबन के आरोप में हुए निलंबितरू प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली, बीईओ मोरी पंकज कुमार के साथ शिक्षा विभाग की टीम ने मोरी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का बीते सप्ताह निरीक्षण किया था।इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी में प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार और राजकीय प्राथमिक विद्यालय सट्टा में प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिचन्द्र अनुपस्थित पाए गए थे। इसके साथ ही समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों को मिली धनराशि के उपयोग में भी गंभीर अनिमियतताएं सामने आईं।प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठडियार में कार्यरत शिक्षामित्र संजय कुमार से भी विद्यालय समय में अवकाश आवेदन देकर अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।इसी तरह राइंका दोणी में एलटी व्यायाम शिक्षक जय सिंह कठैत निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए। उनके बारे में यह भी सामने आया कि एक दिन पूर्व उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे नशे की स्थिति में दिख रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
Related Posts
देहरादून में अमेजन डिलीवरी वाहन समेत चालक फरार, लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज
देहरादून में अमेजन डिलीवरी वाहन समेत चालक फरार, लाखों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज देहरादून, 16 अगस्त 2025: राजधानी देहरादून…
यौन शोषण मामले में घिरे चैतन्यानंद का उत्तराखंड कनेक्शन, तीन युवतियों से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ
अल्मोड़ा में यौन शोषण के आरोपों से घिरे चैतन्यानंद सरस्वती के तार जुड़े होने की खबर सामने आई है। दिल्ली…
रुद्रपुर में सो रही महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध के बाद फरार
रुद्रपुर के रम्पुरा में एक महिला के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला अपने बच्चों के साथ सो…
