उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रेमनगर क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी नरेश राठौर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मारा गया। एक अन्य आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। शक होने पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर पीछा शुरू किया।बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंगपुलिस के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया।इसी बीच थाना प्रभारी नरेश राठौड़ के हाथ में गोली लग गई। बताया जा रहा है कि एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।घायल SHO और अन्य पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग अभियानएसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि रात 10:36 बजे 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि पौंधा क्षेत्र में बदमाश एक व्यक्ति को गोली मारकर उसकी चेन, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गए हैं।सूचना मिलते ही सभी थाना क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर चेकिंग शुरू कर दी गई। जांच के दौरान नरेश राठौर ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान थाना प्रभारी नरेश राठौर को दो गोलियां लगीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को ढेर कर दिया। मृत बदमाश का शव कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश के लिए पूरे क्षेत्र में सघन कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी है।दावा किया है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायगा।
Related Posts
पौड़ी, यहां के एक होटल में दिल्ली की पर्यटक के साथ बलात्कार, मंगेतर के साथ घूमने आई थी युवती।
पौड़ी/ उत्तराखंड के पौड़ी जिले के नामी पर्यटन स्थल लैंसडौन क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दिल्ली…
देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, शिक्षा निदेशालय में मचा हड़कंप
देहरादून के नानुरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला हुआ। अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से…
राहुल गांधी के पीए बताकर महिला से 25 लाख रुपये की ठगी, राजनीतिक लाभ दिलाने का दिया आश्वासन
राहुल गांधी का पीए बताकर एक महिला से लाखों की ठगी कर ली गई। देहरादून के एक पांच सितारा होटल…
