दिनांक 19 मार्च 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का आरंभ स्वयंसेवियों व कार्यक्रम अधिकारियों के द्वारा व्यायाम एवं योगाभ्यास से किया गया lयोगाभ्यास के पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा जल स्रोत के आसपास की सफाई की गई l इसके उपरांत विभिन्न प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया l इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन हल्द्वानी से आए विषय विशेषज्ञों डॉ. दीपा बिष्ट डॉ. पीयूष जोशी जी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया तथा उनके द्वारा कुछ चलचित्र दिखाए गए उसे संबंधित प्रश्न उत्तर सत्र चलाया गया और इस विषय पर स्वयंसेवियों के विचार जाने गए।धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रतियोगिता सत्र का समापन हुआ। इसके पश्चात बौद्धिक सत्र शुरू किया गया बौद्धिक सत्र में आए मुख्य अतिथि डूंगरपुर जग्गी के ग्राम प्रधान श्री इंद्र सिंह बिष्ट जी विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री रिंकू पाठक जी विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान गोपीपूरम हल्दुचौड़ श्रीमती रुक्मणी नेगी जी व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से डॉ दीपा बिष्ट व डॉ पीयूष जोशी जी उपस्थित रहे l इन सभी अतिथि गणों के द्वारा स्वयंसेवियो को समाज के प्रति जागरूक किया। उसके उपरांत कार्यक्रम के गणमान्य अतिथियों द्वारा ग्राम पंचायत डूंगरपुर जग्गी के सामुदायिक भवन के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण के माध्यम से वन संरक्षण एवं पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया l इसके बाद स्वयंसेवियो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये l कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत सैनी एवं डॉ सरोज पंत के द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया l कार्यक्रम का संचालन डॉ हेम चंद्र पांडेय पूर्व कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया l इस अवसर पर स्थानीय जनता, जन प्रतिनिधि आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे l
Related Posts
उत्तराखंड में बड़ा हादसा: रोडवेज बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 14 बच्चे चोटिल
उत्तराखंड के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास एक रोडवेज बस ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। स्कूल…
नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में सैकड़ों बेरोजगारों का सीएम आवास कूच, पुलिस के साथ झड़प, हाथापाई
नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों बेरोजगारों मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने प्रदशर्नकारियों…
धनतेरस पर इन चीज़ों की खरीदारी से खुलेगा भाग्य, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
देहरादून: दीपावली के पंचदिवसीय महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है, जो इस वर्ष 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हर साल…
