दिनांक 19 मार्च 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का आरंभ स्वयंसेवियों व कार्यक्रम अधिकारियों के द्वारा व्यायाम एवं योगाभ्यास से किया गया lयोगाभ्यास के पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा जल स्रोत के आसपास की सफाई की गई l इसके उपरांत विभिन्न प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया l इस अवसर पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन हल्द्वानी से आए विषय विशेषज्ञों डॉ. दीपा बिष्ट डॉ. पीयूष जोशी जी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया तथा उनके द्वारा कुछ चलचित्र दिखाए गए उसे संबंधित प्रश्न उत्तर सत्र चलाया गया और इस विषय पर स्वयंसेवियों के विचार जाने गए।धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रतियोगिता सत्र का समापन हुआ। इसके पश्चात बौद्धिक सत्र शुरू किया गया बौद्धिक सत्र में आए मुख्य अतिथि डूंगरपुर जग्गी के ग्राम प्रधान श्री इंद्र सिंह बिष्ट जी विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री रिंकू पाठक जी विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान गोपीपूरम हल्दुचौड़ श्रीमती रुक्मणी नेगी जी व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से डॉ दीपा बिष्ट व डॉ पीयूष जोशी जी उपस्थित रहे l इन सभी अतिथि गणों के द्वारा स्वयंसेवियो को समाज के प्रति जागरूक किया। उसके उपरांत कार्यक्रम के गणमान्य अतिथियों द्वारा ग्राम पंचायत डूंगरपुर जग्गी के सामुदायिक भवन के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया वृक्षारोपण के माध्यम से वन संरक्षण एवं पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया l इसके बाद स्वयंसेवियो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये l कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत सैनी एवं डॉ सरोज पंत के द्वारा सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया l कार्यक्रम का संचालन डॉ हेम चंद्र पांडेय पूर्व कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया l इस अवसर पर स्थानीय जनता, जन प्रतिनिधि आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे l
Related Posts
उत्तराखंड: आईजी की मां पर टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू
देहरादून। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप…
ऊर्जा निगम का अवर अभियंता रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
ऊर्जा निगम का अवर अभियंता रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार देहरादून। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए…
दर्दनाक हादसा! बस की ट्रक से हुई जबरदस्त टक्कर, 70 लोग थे स्वार, 20 की दर्दनाक मौत- तेलंगना बस हादसा
लोकजन एक्सप्रेस – तेलंगाना में एक बड़ा हादसा हो गया है। रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला मंडल में बस दुर्घटना हुई…
