प्रथम दिवस रिपोर्ट — लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ पंचायत घर डूंगरपुर हल्दुचौड़ में हुआ I प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ अनीता सिंह बौद्धिक सत्र के मुख्य वक्ता प्रोफेसर एल.एम. पांडे उद्घाटन सत्र में आए अतिथिगण वाणिज्य विभाग के डॉ मनोज कुमार पंत,डॉ मंजू जोशी, डॉ आर. के सनवाल पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ पप्पू सागर बीएड विभाग से डॉ अरुण कुमार चतुर्वेदी,डॉक्टर इंद्र मोहन पंत,मनोविज्ञान विभाग से डॉ हेमलता गोस्वामी, अंग्रेजी विभाग से डॉ प्रदीप मंडल,संस्कृत विभाग से मनोज जोशी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत सैनी,डॉ सरोज पद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया I सर्वप्रथम स्वयं सेवियो के द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया I फिर स्वयंसेवियों द्वारा लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया I उसके पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा स्वयंसेवकों को अनुशासित रहते हुए पूरी ऊर्जा के साथ शिविर में अपनी सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया गया I डॉक्टर एल एम पांडे के द्वारा स्वयंसेवियों को दृढ़ निश्चय के साथ अपने कार्यों को ईमानदारी से पूरा करने की प्रेरणा दी गई I स्वयंसेवी सौरभ बोरा के द्वारा अपने अनुभव बताए गए I कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत सैनी द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रतिदिन की रूपरेखा स्वयंसेवियों को बताई गई Iकार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सरोज पंत के द्वारा स्वम सेवियों को अनुशासित रहते हुए शिविर में सभी जन जागरूकता के कार्यक्रम एवं कौशल विकास की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कहा गयाI इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक , कर्मचारी भी उपस्थित रहे I कार्यक्रम का संचालन डॉ हेम चंद पाण्डेय पूर्व कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया I
Related Posts
मंदाकिनी में नहाने गए होटल मैनेजर की डूबने से मौत
उत्तराखंड रुद्रप्रयाग मंदाकिनी में नहाने गए होटल मैनेजर की डूबने से मौत रुद्रप्रयाग। मंदाकिनी नदी में नहाने के दौरान एक…
दो दिन में ही फूल गया धाकड़ धामी का दम विधानसभा सत्र दो दिन में ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित जनता की गाड़ी कमाई के करोड़ों रुपए फूंककर फिर चले नेताजी देहरादून।
लोकजन एक्सप्रेस गैरसैंण/ उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र जिसे राज्य की जनता और राजनीतिक हलकों में बेहद महत्वपूर्ण माना जा…
डीएसबी परिसर के सहायक प्राध्यापक लक्ष्मण सिंह की पीएचडी वाइवा परीक्षा सम्पन्न
कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के डी.एस.बी. परिसर स्थित आईटीईपी विभाग के सहायक प्राध्यापक लक्ष्मण सिंह की पीएच.डी. मौखिकी परीक्षा डी.एस.बी. परिसर,…
