आज दिनांक 22 मार्च 2026 को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के सप्तम दिवस में प्रातः 7:00 बजे सभी स्वयंसेवी सभागार में एकत्र हुए l इसके उपरांत स्वयंसेवियों व कार्यक्रम अधिकारियों के द्वारा व्यायाम व योगाभ्यास किया गया। इसके बाद स्वयंसेवियों के द्वारा शारीरिक श्रमदान किया गया, जिसके अंतर्गत स्वयंसेवियों के द्वारा सामुदायिक भवन परिसर की साफ सफाई की गई एवं पौधों को पानी दिया गया व गड्ढे भरे गए l इसके बाद प्रतियोगिता सत्र का आयोजन किया गया l प्रतियोगिता सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा अलग-अलग थीम पर नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए गए l इसके उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया l बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय कार्यालय के प्रधान सहायक श्री हरीश जोशी जी उपस्थित रहे, जिसके द्वारा स्वयंसेवियों का कार्यालय से संबंधित कार्यों के लिए किन-किन कौशलों की आवश्यकता होती है विषय पर विस्तार से चर्चा की गई इसके अंतर्गत टाइपिंग,शर्ट हेड, विभिन्न पत्रों के स्वरूप व किन-किन परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी सेवाओं का हिस्सा बन सकते है बताया गया l इसके उपरांत समापन सत्र का आयोजन किया गया l समापन सत्र के मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अनीता सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यालय के प्रधान सहायक श्री हरीश जोशी जी रहे l समापन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के स्वागत व बैज अलंकरण कर किया गया l स्वयंसेवियों के द्वारा सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया l इसके बाद स्वयंसेवियों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई l इसके बाद स्वयंसेवियों के द्वारा सात दिवसीय शिविर के अपने अनुभवों से अतिथियों को अवगत कराया गया एवं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया l भावना भट्ट व मयंक कैम्प के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी चुने गए lइसके पश्चात कैंप कमांडर देवराज व सुशील राणा को मंच से सम्मानित किया गया l इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा समस्त स्वयंसेवियों को संबोधित किया गया l इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत सैनी व डॉ सरोज पंत द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों एवं शिविर को आयोजित करने में सहयोग प्रदान करने के लिए सभी का आभार प्रकट किया गया l इसके पश्चात स्वयंसेवियों के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य जीत गाया गया l अंत में मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा शिविर के समापन की घोषणा की गई।
Related Posts
उत्तराखंड स्थापना दिवस: तीन नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू विस सत्र को करेंगी संबोधित, स्पीकर ने की बैठक
स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा विशेष सत्र की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उत्तराखंड राज्य स्थापना…
खाई में गिरी सेब लेकर जा रही पिकअप, हादसे में सहारनपुर के दो लोग घायल
कालसी में मयार खड़ के पास एक पिकअप गाड़ी खाई में गिरने की सूचना मिली। गाड़ी रोहड़ू से सेब लेकर…
सरकारी विद्यालय भी निजी विद्यालयों की भांति आधुनिक शिक्षा से जुड़ेगें
सहयोगी संवाददाता लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन, देहरादून द्वारा विद्यालयी शिक्षा को आधुनिक, तकनीकी एवं गुणवत्तापूर्ण…
