श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल के पुनर्गठन के तहत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के पूर्व कुलपति प्रो.ओम प्रकाश सिंह नेगी को प्रतिष्ठित शिक्षाविद् के रूप में नामित किया गया है। यह नामांकन विश्वविद्यालय के विजिटर द्वारा तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार प्रो. नेगी को देश के प्रख्यात शिक्षाविदों की श्रेणी में एकेडमिक काउंसिल का सदस्य बनाया गया है। उनका कार्यकाल निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगा। विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल संस्थान की शैक्षणिक नीतियों, पाठ्यक्रम विकास और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली प्रमुख संस्था है। प्रो. ओ. पी. एस. नेगी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के पूर्व कुलपति रह चुके हैं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। उनके नामांकन को उत्तराखंड के उच्च शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके अनुभव से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और नीति निर्धारण को नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही
Related Posts
नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने किया पदभार ग्रहण
लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। रविवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कांग्रेस…
चिटफंड कंपनी के 800 करोड़ के घपले की जांच करेगी CBI, हाई कोर्ट ने याचिका को पीआइएल से किया संबद्ध
नैनीताल उच्च न्यायालय ने एलयूसीसी चिटफंड कंपनी के 800 करोड़ रुपये के घोटाले की सीबीआई जांच की याचिका को जनहित…
टिहरी लेक फेस्टिवल का शुभारंभ, सीएम धामी ने कहा- देश विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही झील
पुष्कर सिंह धामी ने आज, 6 मार्च 2026 को, टिहरी में चार दिवसीय ‘टिहरी लेक फेस्टिवल’ (Himalayan O₂ – The Tehri Lake Festival) का भव्य…
