श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल के पुनर्गठन के तहत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के पूर्व कुलपति प्रो.ओम प्रकाश सिंह नेगी को प्रतिष्ठित शिक्षाविद् के रूप में नामित किया गया है। यह नामांकन विश्वविद्यालय के विजिटर द्वारा तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार प्रो. नेगी को देश के प्रख्यात शिक्षाविदों की श्रेणी में एकेडमिक काउंसिल का सदस्य बनाया गया है। उनका कार्यकाल निर्धारित अवधि तक प्रभावी रहेगा। विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल संस्थान की शैक्षणिक नीतियों, पाठ्यक्रम विकास और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली प्रमुख संस्था है। प्रो. ओ. पी. एस. नेगी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के पूर्व कुलपति रह चुके हैं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। उनके नामांकन को उत्तराखंड के उच्च शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके अनुभव से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और नीति निर्धारण को नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही
Related Posts
भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी घोषित, 42 को दिए दायित्व, पहली बार पांच महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी
पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष और मनवीर सिंह चौहान को तीसरी बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है लंबे मंथन के बाद…
पीएम से बात कर बेटे को खो चुकी कामेश्वरी देवी नहीं रोक पाई आंसू, दुख देख भर गई हर आंख
उत्तरकाशी आपदा में बेटे को खोने वाली कामेश्वरी देवी की व्यथा सुनकर प्रधानमंत्री मोदी भावुक हो गए। बागेश्वर में आपदा…
RTO इंस्पेक्टर को शटर डालकर कैद करने का आरोप, मचा हड़कंप
देहरादून RTO में कार्यरत इंस्पेक्टर को ट्रैवल व्यवसाई ने किया ऑफिस में शटर डालकर कई घंटे कैद , ट्रैवल व्यवसाई…
