आज दिनांक 25-02-2026 को गढ़वाल सृजन समता यात्रा- 2026 के अंतर्गत अजीम प्रेमजी फाउंडेशन पौड़ी द्वारा डॉ0बी0 जी0आर0परिसर पौड़ी के शिक्षा विभाग ( बी0एड0) में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें श्री आशीष नेगी एवं श्री विकास कुमार (सहायक अध्यापक, रा0इ0का0 कालजीखाल) का सहयोग प्रमुख रूप से रहा। कार्यक्रम में बी0एड0के प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रो0एम0 सी0 पुरोहित ने कार्यक्रम के उद्देश्य के संबंध में अपने विचार रखे। इसके पश्चात श्री आशीष नेगी द्वारा मानव जीवन में कला के महत्व पर प्रदर्शनी के माध्यम से विस्तृत चर्चा की गई। श्री प्रशांत डबराल द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम में बी0एड0 विभाग से डॉ0अमिता डंगवाल, डॉ0 दीवान सिंह राणा, डॉ0रश्मि नौटियाल डॉ0इंदु रावत एवं डॉ0 कृपाल सिंह तोमर तथा उत्तराखंड मुक्त वि0वि0पौड़ी में सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से श्री नरेश तथा बी0एड0द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने किया वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ
लोकजन एक्सप्रेस देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करते…
देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, शिक्षा निदेशालय में मचा हड़कंप
देहरादून के नानुरखेड़ा शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला हुआ। अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से…
दिल्ली में साइप्रस उच्चायोग ने ईयू काउंसिल प्रेसीडेंसी की शुरुआत का मनाया जश्न
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किया संबोधन नई दिल्ली। भारत में साइप्रस गणराज्य के उच्चायोग ने सोमवार को…
