आज दिनांक 25-02-2026 को गढ़वाल सृजन समता यात्रा- 2026 के अंतर्गत अजीम प्रेमजी फाउंडेशन पौड़ी द्वारा डॉ0बी0 जी0आर0परिसर पौड़ी के शिक्षा विभाग ( बी0एड0) में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें श्री आशीष नेगी एवं श्री विकास कुमार (सहायक अध्यापक, रा0इ0का0 कालजीखाल) का सहयोग प्रमुख रूप से रहा। कार्यक्रम में बी0एड0के प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रो0एम0 सी0 पुरोहित ने कार्यक्रम के उद्देश्य के संबंध में अपने विचार रखे। इसके पश्चात श्री आशीष नेगी द्वारा मानव जीवन में कला के महत्व पर प्रदर्शनी के माध्यम से विस्तृत चर्चा की गई। श्री प्रशांत डबराल द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम में बी0एड0 विभाग से डॉ0अमिता डंगवाल, डॉ0 दीवान सिंह राणा, डॉ0रश्मि नौटियाल डॉ0इंदु रावत एवं डॉ0 कृपाल सिंह तोमर तथा उत्तराखंड मुक्त वि0वि0पौड़ी में सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्री पंकज कुमार, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से श्री नरेश तथा बी0एड0द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
Related Posts
उत्तराखंड: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, सड़क जाम कर बैठ गए ग्रामीण
नैनीताल। खुर्पाताल न्याय पंचायत में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। महिलाओं ने पूरी…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन पहुंचे देहरादून, मुख्यमंत्री धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर…
श्रीदेव भूमि कालेज में घुसा पानी, भगदड़ के चलते कई छात्र-छात्राएं हुए चोटिल
देहरादून के श्रीदेव भूमि कालेज में नदी का पानी घुसने से 250 छात्र-छात्राएं फंस गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने तुरंत…
