राजधानी में फिर गोलियों की गूंज; जिम से बाहर निकलते वक्त युवक के सिर पर मारी गोली, दून में दहशत

देहरादून में आज सुबह फिर एक वारदात का अंजाम दिया गया। राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में एक युवक को गोली मार दी गई।

राजधानी दून में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में जिम से बाहर निकलते समय एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। जोकि प्रॉपर्टी और खनन से जुड़ा काम करता था। 

राजधानी में फिर गोलियों की गूंज से लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार सुबह राजपुर रोड के पास कारोबारी की हत्या की खबर से दून के लोग एक फिर सहम गए। हत्यारोपी पैदल था। गोली मारकर वह फरार हो गया।

तीन दिन पहले 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा की जिस तरह से गोली मारकर हत्या की है उससे इलाके में अफरातफरी है। बेखौफ बदमाशों ने सरेआम वारदात को अंजाम देकर देहरादून पुलिस को खुली चुनौती दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *