हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल टिहरी के शिक्षा विभाग का तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ हुआ। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिसर के प्रभारी निदेशक प्रो के सी पेटवाल ने जीवन में खेल का महत्व बताते हुए कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, जिससे हम स्वस्थ रहते हैं। शिक्षा संकाय की संकाय व विभागाध्यक्ष प्रो सुनीता गोदियाल ने कहा की जब हम सर्वांगीण विकास की बात करते हैं तो कक्षा-कक्ष की गतिविधि के अतिरिक्त अन्य गतिविधि भी आवश्यक हो जाती है, इसलिए हमारा विभाग खेल आदि सभी गतिविधियों का आयोजन करता है। परिसर के खेल मैदान में 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में पहला एवं दूसरा स्थान बी.एड. प्रथम वर्ष से क्रमशः अमन परमार एवं आशीष गौड़ व तीसरा स्थान बी. एड. द्वितीय वर्ष से शेखर सिंह ने पाया। वहीं महिला वर्ग से प्रथम स्थान बी. एड. द्वितीय वर्ष से सिमरन नौटियाल व दूसरा एवं तीसरा स्थान प्रथम वर्ष से क्रमशः गीता एवं प्रेरणा नेगी ने पाया। बॉल थ्रो में पुरुष वर्ग में पहला स्थान बी. एड. प्रथम वर्ष से शुभम उनियाल व दूसरा एवं तीसरा स्थान बी. एड. द्वितीय वर्ष से क्रमशः सागर रावत एवं सचिन उनियाल ने पाया, वहीं महिला वर्ग में पहला स्थान बी.एड. द्वितीय वर्ष से तमन्ना धनाई व दूसरा एवं तीसरा स्थान बी.एड. प्रथम वर्ष से क्रमशः गीता एवं साक्षी काला ने जीता। अन्य खेल क्रिकेट में बी.एड. प्रथम वर्ष ने द्वितीय वर्ष को हराया। इंडोर खेलों में कैरम में महिला वर्ग में पहला स्थान बी.एड. द्वितीय वर्ष से निकिता एवं दूसरा स्थान बी.एड. प्रथम वर्ष से प्रेरणा नेगी ने पाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज नौटियाल, इस अवसर पर डॉ नीरज जोशी, डॉ हेमराज, डॉ अरविंद कुमार, डॉ अखिलेश गौतम, डॉ देवम, डॉ सुमन लता, श्री गौरव तड़ियालव आशुतोष आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
उत्तराखंड: देहरादून कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराई गई
देहरादून: देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जिला…
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की कमी के कारण आ रही है परेशानियां सरकार को लेना चाहिए संज्ञान
लोकजन एक्सप्रेस – श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की कमी के कारण आ रही है परेशानियां श्री देव…
अच्छी खबर; भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की तैयारी
प्रदेश में 24000 भोजन माताएं कार्यरत हैं। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत भोजन माताओं को वर्तमान में तीन हजार…
