आईटीबीपी के जवान ने मसूरी अकादमी में की आत्महत्या, पहले भी कर चुका था सुसाइड का प्रयास

मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी में पिथौरागढ़ से स्थानांतरित हुए कांस्टेबल चैतराम मीणा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चैतराम मीणा मूलतः राजस्थान के दौसा जिले के निवासी थे और दो माह पूर्व ही मसूरी आए थे। अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आईटीबीपी जवान चैतराम मीणा ने मसूरी में की आत्महत्या

पिथौरागढ़ से दो माह पूर्व ही मसूरी स्थानांतरित हुए थे

जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में भी आत्महत्या का प्रयास किया था

लोकजन एक्सप्रेस मसूरी। आइटीबीपी की पिथौरागढ़ यूनिट से मसूरी स्थित आइटीबीपी अकादमी में ट्रांसफर होकर आए एक जवान ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।कोतवाली मसूरी से मिली जानकारी के अनुसार, आइटीबीपी अकादमी में पिथौरागढ़ यूनिट 14 से ट्रांसफर होकर आए कांस्टेबल चैतराम मीणा (38 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली।पुलिस के मुताबिक चैतराम मीणा पुत्र राम फल मीणा मूल रूप से ग्राम भौबता, जिला दौसा, राजस्थान के रहने वाले थे।चैतराम मीणा ने कमरे की खिड़की के कुंडे से नाइलोन की रस्सी से फंदा लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की।शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मसूरी भेजा है।आइटीबीपी अधिकारियों ने बताया कि चैतराम मीणा लगभग दो माह पूर्व ही पिथौरागढ़ से मसूरी ट्रांसफर होकर आए थे। चैतराम मीणा ने जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *