लोकजन एक्सप्रेस हरिद्वार। रविवार सुबह हरिद्वार लक्सर मार्ग पर रोडवेज की एक बस बिजली के ट्रांसफॉर्मर से जा टकराई। बस के ट्रांसफॉर्मर में टकराने के बाद अफरा तफरी मच गई। गनिमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। हरिद्वार में रविवार सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार लक्सर मार्ग पर रोडवेज बस के ड्राइवर को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह अपना संतुलन बस का खो बैठा। जिसकी वजह से रोडवेज की बस अचानक बिजली के पोल को तोड़ते हुए ट्रांसफार्म में जा घुसी।जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त बस पूरी तरह से यात्रियों से भरी हुई थी। अचानक बस पोल से टकराने के कारण उसमें करंट दौड़ पड़ा। जिससे बस में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान सभी यात्री बस से निकलने की कोशिश करने लगे। जिसके कारण कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।घटना की जानकारी आनन फानन में पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने हालात पर काबू पाया। ड्राइवर की हालत को देखते हुए उसे स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल भेजा गया है। रोडवेज बस में बच्चे, महिला बुजुर्ग बड़ी संख्या में सवार थे।
Related Posts
कैंची धाम जा रहे बरेली के श्रद्धालुओं की कार भवाली में दुर्घटनाग्रस्त
तीन महिलाओं की मौत, छह घायल लोकजन एक्सप्रेस नैनीताल। नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटना में बरेली…
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसे में यूनिवर्सिटी छात्र की हुई मौत !
रुड़की: शहर में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। हरिद्वार यूनिवर्सिटी के दो छात्र जो स्कूटी…
अनियंत्रित वाहन अलकनंदा में समाया,चालक की तलाश जारी
अनियंत्रित वाहन अलकनंदा में समाया,चालक की तलाश जारी रुद्रप्रयाग। रविवार की रात बिजराकोट के निकट चमसिल क्षेत्र के सारी बैंसोड़…
