दायित्वधारियों की 5वीं सूची जल्द हो सकती है जारी, नए मंत्रियों की एंट्री को लेकर उत्साह का माहौल प्रदेश में दायित्वधारियों की पांचवीं सूची जल्द जारी हो सकती है। इसके लिए अंदरखाने कसरत तेज हो गई है। गोपन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से खाली पड़े पदों का ब्योरा मांगा है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री और दायित्वधारियों की सूची को लेकर काफी उत्साह का माहौल है।विधायकों को अपनी लॉटरी खुलने का इंतजार है। वहीं, तमाम वरिष्ठ नेता विभागों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सदस्य पदों पर दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लिहाजा, चुनाव के मद्देनजर जल्द ही दायित्वधारियों की एक और सूची जारी हो सकती है। गोपन विभाग ने सभी विभागों से खाली पड़े दायित्वधारियों के पदों की जानकारी मांगी है।उधर, भाजपा के आला नेता भी ये मान रहे हैं कि दायित्वधारियों के नाम तय हो चुके हैं, बस अंतिम अनुमति का इंतजार है। प्रदेश में 27 सितंबर 2023 को दायित्वधारियों की पहली सूची जारी हुई थी। इसमें 10 नेताओं को दायित्वधारी बनाया गया था।इसके बाद 14 दिसंबर 2023 को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी हुई, जिसमें 11 नेताओं के नाम शामिल थे। पिछले साल एक अप्रैल को तीसरी सूची जारी हुई थी, जिसमें 20 नेताओं के नाम शामिल थे। चार अप्रैल को चौथी सूची जारी की गई थी, जिसमें 18 नेताओं के नाम शामिल थे। अब पांचवीं सूची जारी करने की तैयारी है।
Related Posts
बर्फबारी के बाद प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, आज भी शीत दिवस जैसी स्थिति
उत्तराखंड में मौसम में अब ठंडक बढ़ गई है। वहीं पहाड़ों में अब नदी नाले जमने लगे हैं। आज भी…
21 अप्रैल 2026 के उत्तराखंड के मुख्य समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैं:
उत्तराखंड की आज, 21 अप्रैल 2026, की मुख्य खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट्स नीचे दिए गए हैं: चारधाम यात्रा और धार्मिक समाचार…
देहरादून आपदा: जनजीवन पटरी पर लाने की चुनौती, 27 लोग गंवा चुके जान; अब भी नौ लापता
देहरादून में भारी बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है जिससे कई चुनौतियां सामने आई हैं। प्रशासन राहत और बचाव…
