दायित्वधारियों की 5वीं सूची जल्द हो सकती है जारी, नए मंत्रियों की एंट्री को लेकर उत्साह का माहौल प्रदेश में दायित्वधारियों की पांचवीं सूची जल्द जारी हो सकती है। इसके लिए अंदरखाने कसरत तेज हो गई है। गोपन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से खाली पड़े पदों का ब्योरा मांगा है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री और दायित्वधारियों की सूची को लेकर काफी उत्साह का माहौल है।विधायकों को अपनी लॉटरी खुलने का इंतजार है। वहीं, तमाम वरिष्ठ नेता विभागों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सदस्य पदों पर दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लिहाजा, चुनाव के मद्देनजर जल्द ही दायित्वधारियों की एक और सूची जारी हो सकती है। गोपन विभाग ने सभी विभागों से खाली पड़े दायित्वधारियों के पदों की जानकारी मांगी है।उधर, भाजपा के आला नेता भी ये मान रहे हैं कि दायित्वधारियों के नाम तय हो चुके हैं, बस अंतिम अनुमति का इंतजार है। प्रदेश में 27 सितंबर 2023 को दायित्वधारियों की पहली सूची जारी हुई थी। इसमें 10 नेताओं को दायित्वधारी बनाया गया था।इसके बाद 14 दिसंबर 2023 को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी हुई, जिसमें 11 नेताओं के नाम शामिल थे। पिछले साल एक अप्रैल को तीसरी सूची जारी हुई थी, जिसमें 20 नेताओं के नाम शामिल थे। चार अप्रैल को चौथी सूची जारी की गई थी, जिसमें 18 नेताओं के नाम शामिल थे। अब पांचवीं सूची जारी करने की तैयारी है।
Related Posts
देहरादून: उत्तराखंड में नए सर्किल रेट लागू, जमीन खरीदना हुआ महंगा
देहरादून: प्रदेश सरकार ने दो वर्षों के अंतराल के बाद राज्यभर में सर्किल रेट में 9 से 22 प्रतिशत तक…
पीएम मोदी ने लिया आपदा के हालातों का जायजा, उत्तराखंड को दी 1200 करोड़ की मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करना था लेकिन मौसम अनुकूल न होने के…
संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लग्जरी गाड़ियों में लगी आग, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लग्जरी गाड़ियों में लगी आग, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस 4 hours ago newsadmin देहरादून। बीती देर रात…
