कोटद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटद्वार पहुंचकर सिद्धबली बाबा का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात वे कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में अपनी बहन कौशल्या देवी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जीजा ओमप्रकाश रावत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर बहन को ढांढस बंधाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर में माथा टेककर सिद्धबली बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पहले लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से कोटद्वार पहुंचे थे। ग्रास्टनगंज में हेलीपैड पर उतरकर कार से दोपहर 2:45 बजे सिद्धबली मंदिर पहुंचे। सिद्धबली बाबा के समक्ष नतमस्तक होकर करबद्ध प्रार्थना की।सीएम योगी आदित्यनाथ के कोटद्वार आगमन से पूर्व ही पौड़ी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर की थी। सीएम के मंदिर प्रांगण में पहुंचने से कुछ देर पहले ही एक क्षेत्र को खाली कराते हुए सुरक्षा घेरा बना लिया गया था।योगी आदित्यनाथ के कार से उतरते ही लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने उनका अभिवादन किया। महंत दिलीप रावत योगी आदित्यनाथ को बाबा के दर्शन के लिए लेकर गए। इसके बाद योगी आदित्यनाथ कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में अपनी बहन कौशल्या देवी के आवास पर पहुंचे।उन्होंने जीजा ओमप्रकाश रावत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर बहन को ढांढस बंधाया। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से गाड़ीघाट क्षेत्र में भी कुछ मागरे पर रूट डायवर्ट किया हुआ था। कई जगहों पर अवरोधक रखे थे और वाहनों की आवाजाही को रोका गया था।
Related Posts
जयकारों के साथ निकली नगर परिक्रमा, भक्तिमय हुआ पूरा शहर
जयकारों के साथ निकली नगर परिक्रमा, भक्तिमय हुआ पूरा शहरउत्तराखंडजयकारों के साथ निकली नगर परिक्रमा, भक्तिमय हुआ पूरा शहर देहरादून।…
उत्तराखंड में घटिया सड़क निर्माण में तीन अभियंताओं समेत ठेकेदार से 1.71 करोड़ की वसूली, URRDA के CEO ने जारी किए आदेश
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत घटिया निर्माण पर यूआरआरडीए ने सख्त कार्रवाई की है। यूआरआरडीए के सीईओ…
हरिद्वार में अजित पवार की अस्थियां विसर्जित, उत्तराखंड से जम्मू-कश्मीर तक निकाली जाएगी कलश यात्रा
प्लेन क्रैश में दिवंगत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं। राष्ट्रवादी युवा…
