कोटद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटद्वार पहुंचकर सिद्धबली बाबा का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात वे कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में अपनी बहन कौशल्या देवी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जीजा ओमप्रकाश रावत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर बहन को ढांढस बंधाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर में माथा टेककर सिद्धबली बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पहले लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर उनका स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से कोटद्वार पहुंचे थे। ग्रास्टनगंज में हेलीपैड पर उतरकर कार से दोपहर 2:45 बजे सिद्धबली मंदिर पहुंचे। सिद्धबली बाबा के समक्ष नतमस्तक होकर करबद्ध प्रार्थना की।सीएम योगी आदित्यनाथ के कोटद्वार आगमन से पूर्व ही पौड़ी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर की थी। सीएम के मंदिर प्रांगण में पहुंचने से कुछ देर पहले ही एक क्षेत्र को खाली कराते हुए सुरक्षा घेरा बना लिया गया था।योगी आदित्यनाथ के कार से उतरते ही लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने उनका अभिवादन किया। महंत दिलीप रावत योगी आदित्यनाथ को बाबा के दर्शन के लिए लेकर गए। इसके बाद योगी आदित्यनाथ कोटद्वार के गाड़ीघाट क्षेत्र में अपनी बहन कौशल्या देवी के आवास पर पहुंचे।उन्होंने जीजा ओमप्रकाश रावत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर बहन को ढांढस बंधाया। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से गाड़ीघाट क्षेत्र में भी कुछ मागरे पर रूट डायवर्ट किया हुआ था। कई जगहों पर अवरोधक रखे थे और वाहनों की आवाजाही को रोका गया था।
Related Posts
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हरिद्वार युवक का LIVE सुसाइड वीडियो
हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के टिब्बड़ी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी मंगेतर से वीडियो…
उद्योगपति महेंद्र शर्मा ने मंदिर समिति को दान किए एक करोड़,बीकेटीसी अध्यक्ष ने जताया आभार
प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र शर्मा ने मंदिर समिति को एक करोड़ एक लाख रुपये …
बदरीनाथ धाम में साधना के लिए पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चमोली। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को बदरी विशाल की शरण में पहुंचे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण…
