सहयोगी संवाददाता लोकजन एक्सप्रेस हरिद्वार। गुरूवार सुबह लक्सर हरिद्वार मार्ग पर एक डंपर के नीचे आने से दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई गुरुवार सुबह बाइक से पासपोर्ट के काम से घर से निकले थे। जैसे ही दोनों भाई जियापोता गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई।टक्कर लगते ही दोनों भाई बीच सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहा डंपर सड़क पर पड़ दोनों भाइयों के ऊपर चढ़ गया। डंपर चढ़ते ही दोनों भाइयों की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसा होते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े शवों को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय साकिब और 19 वर्षीय वासिक दोनों कटारपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों भाई पासपोर्ट बनवाने के काम से घर से निकले थे। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
हरिद्वार: बहादराबाद में पानी के टैंकर ने बिहार के युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
बहादराबाद के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय हिमांशु की मौके पर ही मौत…
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हरिद्वार युवक का LIVE सुसाइड वीडियो
हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के टिब्बड़ी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी मंगेतर से वीडियो…
नदी में तैरता मिला लापता व्यक्ति का शव,हत्या की आशंका
नदी में तैरता मिला लापता व्यक्ति का शव,हत्या की आशंका चमोली। रविवार सुबह गैरसैंण विकासखंड क्षेत्र के देवपुरी गांव से…
