सहयोगी संवाददाता लोकजन एक्सप्रेस पंतनगर। बृहस्पतिवार को पंतनगर में विशाल मेगा क्रेडिट लिंकेज कैंप का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं के आर्थिक उत्थान की निरंतर प्रतिबद्धता के तहत, 130 स्वयं सहायता समूहों की 1538 महिलाओं को कुल 3 करोड़ 11 लाख की कैश क्रेडिट लिमिट प्रदान की गई। हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा मंजरी फाउंडेशन और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक राजीव प्रकाश एवं हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, पंतनगर यूनिट हेड अनामिका झा थे।प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राजीव प्रकाश ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अनामिका झा ने सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत संचालित प्रमुख परियोजना सखी की 115 महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की।कार्यकम में सीएसआर हेड, हिन्दुस्तान जिंक पंतनगर नमराह यशा, डिप्टी प्लांट हेड मुरुगन मणि, टीम लीडर सखी खेरुल निसा, सीनियर मैनेजर दीपक कोहली, बिजनेस मैनेजर दीपक पांडे एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
Related Posts
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड में दो दिवसीय 10वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता 20 एवं 21 नवंबर को
लोकजन एक्सप्रेस I 10वीं वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता 20 एवं 21 नवंबर 2025लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड में आज…
महिला क्रिकेट : 5 वां टी -20, हरमनप्रीत की शानदार कप्तानी पारी, भारत ने 5-0 से किया श्रीलंका का क्लीन स्वीप
हरमनप्रीत बनी प्लेयर ऑफ़ दि मैचसेफली प्लेयर ऑफ़ दि सीरीजश्रीलंका को 15 रन से किया पराजजितभारत 77 रन पर 5…
पुरुष व महिला खिलाड़ियों को खेलों में दिए जा रहे सम्मान अवसर: धामी
एचएनबी स्पोटर्स स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आगाज मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की लोकजन एक्सप्रेस अल्मोड़ा।…
